फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even after 14 months, the officers could not fix the date of the interview.

Lucknow News: 14 माह बाद भी इंटरव्यू की तारीख तय नहीं कर पाए अफसर

Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Even after 14 months, the officers could not fix the date of the interview.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की आयुष यूनिटों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया 14 महीनों से से अधर में लटकी हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद इंटरव्यू की तारीख घोषित न होने से अभ्यर्थियों में भारी रोष है।
विज्ञापन


जिले में आयुष डॉक्टरों के 21 पदों के लिए करीब 2200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यानी एक पद के लिए औसतन 105 डॉक्टर कतार में हैं। आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए विभाग ने मेरिट के आधार पर छंटनी की और स्क्रीनिंग के बाद 420 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच पिछले माह ही सीएमओ कार्यालय में पूरी हो चुकी है। इसके बाद अंतिम दिशा-निर्देशों के लिए फाइल एनएचएम मुख्यालय भेजी गई थी। डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी वहां से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। अभ्यर्थी लगातार सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें फाइल अटकी होने की बात कहकर वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि विभाग अपनी तैयारी पूरी कर चुका है। एनएचएम मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इंटरव्यू की तारीखें तय कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed