फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eve teasing with foreign woman in Lucknow.

Lucknow: डीजीपी आवास व पिंक बूथ के बीच विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी रिक्शा चालक को दबोचा

Sun, 03 Sep 2023 10:30 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Sep 2023 10:30 AM IST
सार

लखनऊ के एक इलाके में नशे में चूर रिक्शा चालक ने विदेशी मूल की महिला के साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Eve teasing with foreign woman in Lucknow.
दबोचा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित डीजीपी आवास और पिंक बूथ-8 के बीच शराब के नशे में चूर एक रिक्शा चालक ने विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़ की। इस बीच कुछ लोगों ने रिक्शा चालक की गलत हरकत को देख लिया और शोर मचा दिया। आरोपी रिक्शा छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसको धर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया और आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। हजरतगंज पुलिस महिला से छेड़छाड़ की बात से इनकार कर रही और घटना को रुपये का विवाद बता रही है।

विज्ञापन


हजरतगंज कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित निशात अस्पताल के पास एक विदेशी मूल की महिला अपने परिवार संग रहती है। वह एक प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर रह चुकी है। मौजूदा समय में वह मानसिक रूप से बीमार है। शनिवार को वह घर से अकेले निकली और रायबरेली के रहने वाले रिक्शा चालक पन्नालाल के रिक्शे पर बैठ गईं। रिक्शा चालक उनको करीब एक घंटे तक हजरतगंज इलाके में लेकर घूमता रहा। इसके बाद वह डीजीपी आवास और पिंक बूथ नंबर 8 के पास पहुंचा और सन्नाटा देख महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका के साथ दुष्कर्म: हमले से पहले युवती ने पुलिस को किया था फोन, जान बचाने के लिए कही थी शादी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड: आपस में चल रही थी खटपट, जमीन की वजह से पड़ी दरार, रहस्य बने हुए हैं ताश के पत्ते


गली में ले गया रिक्शा तो लोगों ने मचाया शोर
आरोपी रिक्शा चालक कुछ देर के बाद महिला को रिक्शे से पिंक बूथ के बगल में बनी गली में ले गया और वहां भी महिला के शरीर पर छूते हुए गलत हरकतें करने लगा। रिक्शा चालक की इस हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर होते ही आरोपी रिक्शा चालक रिक्शा छोड़कर भागने लगा। इस पर लोगों ने उसको दौड़कर पकड़ लिया। इस बीच सूचना हजरतगंज पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और आरोपी रिक्शा चालक को पिंक बूथ के अंदर ले गई।


महिला को घर पहुंचाया, आरोपी रिक्शा चालक गिरफ्तार
पिंक बूथ में पूछताछ के बाद हजरतगंज पुलिस ने महिला को सरकारी गाड़ी से सुरक्षित उनके घर पहुंचा। वहीं आरोपी रिक्शा चालक पन्नालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर पुलिस का दावा है कि आरोपी रिक्शा चालक पीड़िता से किराए के रुपये मांग रहा था और इसी को लेकर उसने उनके साथ अभद्रता की।

बाइक मैकेनिक ने बनाया वीडियो पुलिस ने कराया डिलीट
महिला के साथ गलत हरकत करते हुए देख पास में मौजूद एक बाइक मैकेनिक ने घटना का वीडियो बना लिया। कुछ देर के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक सिपाही ने बाइक मैकेनिक से उसका मोबाइल फोन लेकर वीडियो अपने मोबाइल ने ट्रांसफर कर लिया और मोबाइल फोन उसको वापस कर दिया गया।

पिंक बूथ पर तैनात महिला सिपाही को नहीं लगी भनक
रिक्शा सवार महिला के साथ पिंक बूथ के पास रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की और पिंक बूथ पर तैनात महिला सिपाही को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। घटना के वक्त महिला सिपाही पिंक बूथ के अंदर ही आराम फरमाती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed