{"_id":"6412b224b4457a3d810257ab","slug":"eve-teasing-in-pgi-lucknow-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बाइक सवारों ने लड़की को अगवा कर की छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े, पुलिस ने मामले को किया हल्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बाइक सवारों ने लड़की को अगवा कर की छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े, पुलिस ने मामले को किया हल्का
Thu, 16 Mar 2023 11:37 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:37 AM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई इलाके में बाइक सवार युवकों ने एक लड़की को अगवा कर उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में मोबाइल चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पीजीआई इलाके में 10 मार्च को बाइक सवार तीन युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर छेड़खानी की और मोबाइल लूट लिया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए थे। किसी तरह किशोरी घर पहुंची।
विज्ञापन
चार दिन बाद जब परिजनों ने मोबाइल के बारे में पूछा तब किशोरी ने आपबीती सुनाई। पीजीआई पुलिस ने लूट की जगह मोबाइल चोरी की मामूली धारा में केस दर्ज कर मामले को हल्का करने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजस्थान में नौ साल तक काम करने वाले शिक्षामित्रों का मानदेय 29,600, यूपी में भी उठी मांग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 18 हजार रोडवेज कर्मियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, आठ हजार तक बढ़ेगा वेतन
घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मंगलवार देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इनमें निगोहां का आकाश रावत, ब्रजेश रावत और अनुपम कोरी है। किशोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मूलरूप से हरदोई निवासी किशोरी परिजनों के साथ पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन इलाके में रहती है।