{"_id":"64129fc48d0a730c0b0de5d4","slug":"18-thousand-road-ways-employees-will-get-price-rise-allowance-in-uttar-pradesh-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 18 हजार रोडवेज कर्मियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, आठ हजार तक बढ़ेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 18 हजार रोडवेज कर्मियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, आठ हजार तक बढ़ेगा वेतन
Thu, 16 Mar 2023 10:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:19 AM IST
सार
रोडवेज कर्मचारियों को 11 फीसदी महंगाई भत्ते की सौगात मिली है। यह भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा। इस फैसले से रोडवेज कर्मियों का वेतन करीब आठ हजार रुपये तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज के 18 हजार कर्मचारियों को 11 फीसदी महंगा भत्ता देने की मंजूरी मिल गई है। सार्वजनिक उद्यम विभाग की अध्यक्षता में गठित इम्पावर्ड कमेटी ने इसकी मंजूरी दे दी। कमेटी के इस निर्णय से इन्हें अब 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ता एक जनवरी, 2023 से प्रदान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में आठ हजार रुपये तक की वृद्घि हो जाएगी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कर्मचारियों को अभी तक 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था। परिषद की ओर से राज्यकर्मियों को मिल रहे 38 फीसदी महंगाई भत्ते की मांग की उठाई गई थी। इस पर कमेटी ने 11 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूर किया है। इससे कर्मचारियों के वेतन में 2500 से 8000 रुपये तक प्रतिमाह वृद्घि होगी।
ये भी पढ़ें - चुनाव से पहले आधी आबादी को पूरा सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की सियासत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एकल अभिभावक अफसरों को भी दो वर्ष का बाल्य देखभाल अवकाश देने का प्रस्ताव, केंद्र ने राज्यों से मांगी राय
उप्र कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ महंगाई भत्ते सहित कई मांगों पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की गई थी, जिसके तहत यह वृद्घि स्वीकृत की गई है।