{"_id":"674808427dbf1545620e1ecb","slug":"ethanol-tanker-caught-fire-due-to-tire-burst-in-raebareli-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: टायर फटने से एथेनॉल के टैंकर में लगी आग, लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: टायर फटने से एथेनॉल के टैंकर में लगी आग, लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा
Thu, 28 Nov 2024 11:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:35 AM IST
सार
रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर टायर फटने से एक एथेनॉल भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर टैंकर में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सीतापुर रेडिको कंपनी से इलाहाबाद एसेंशियल 40000 लीटर एथेनॉल लेकर जा रहे ट्रक में टायर फटने की वजह से आग लग गई। मौके पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इथेनॉल लेकर जा रहे टैंकर में टायर फटने की वजह से आग लग गई।
सूचना पर गई फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां सात घंटे से आग बुझाने में लगी हैं। टैंकर चालक रामनिवास धौलतपुर राजस्थान ने बताया कि सीतापुर रेडिको कंपनी से 40 हजार लीटर इथेनॉल लेकर इलाहाबाद एसोसिएट कंपनी जा रहे थे। सुबह लगभग 4:30 बजे लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर टैंकर का टायर फट गया। जिससे टैंक के निचले हिस्से में आग लग गई।
चालक ने बताया कि किसी तरह टैंकर से उतरकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई जगतपुर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कर्मचारियों ने फाग और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ठंडी नहीं हो सकी है। चालक ने बताया कि 40000 लीटर एथेनॉल टैंकर में भरा हुआ है।