फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Etawah Lion Safari will be full of Barasingha from Lucknow Zoo

Lucknow News: लखनऊ चिड़ियाघर के बारहसिंघा से गुलजार होगा इटावा लायन सफारी

Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Etawah Lion Safari will be full of Barasingha from Lucknow Zoo
लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंघा।
लखनऊ। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के बारहसिंघा से अब इटावा का लायन सफारी गुलजार होगा। वन्यजीव व उसके प्रजनन को ध्यान में रखते हुए प्राणि उद्यान विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


लखनऊ चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा के अनुसार, चिड़ियाघर में दर्शकों को गुलजार करने वाले बारहसिंघा में से दो नर और पांच मादा बारहसिंघा को इटावा भेजने की तैयारी है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इटावा लायन सफारी के अधिकारियों से समन्वय कर इसी माह यह प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, इस साल पहली बार चिड़ियाघर से किसी वन्यजीव को बाहर भेजा जा रहा है। इससे पहले साल 2024 में 10 वन्यजीव अन्य शहरों के प्राणि उद्यान में भेजे गए थे। इस व्यवस्था से वन्यजीव के आदान-प्रदान के साथ ही दर्शकों को नए वन्यजीव से परिचित होने का अवसर मिलता है। लायन सफारी में एक भी बारहसिंघा नहीं है, जबकि लखनऊ चिड़ियाघर में इनकी संख्या 100 से अधिक है। ऐसे में सात बारहसिंघा वहां भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में 14 हजार दर्शकों ने उठाया चिड़ियाघर का लुत्फ

नवंबर की ठंड शुरू होते ही लखनऊ चिड़ियाघर दर्शकों से गुलजार होने लगा है। बीत तीन दिनों के अंदर 14 हजार से अधिक दर्शकों ने चिड़ियाघर का लुत्फ उठाया। संस्थान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को 3826, दो नवंबर को 5708 व चार नवंबर को 5600 से अधिक दर्शकों ने परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि परिसर घूमने वाले दर्शकों व बच्चों के लिए कई तरह के मनोरंजन की सुविधाएं दी गई हैं।

लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंघा।

लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंघा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed