फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   etawah lion safari one more lion is on death bed.

Lion Safari: लक्ष्मी की मौत के बाद अब विष्णु गंभीर

Sun, 09 Nov 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 09 Nov 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
etawah lion safari one more lion is on death bed.

लॉयन सफारी से कब एक और दुखद समाचार मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। जिस बीमारी से ग्रस्त शेरनी लक्ष्मी की मौत हो चुकी है, अब वही बीमारी बब्बर शेर विष्णु को खाए जा रही है।

विज्ञापन


इस महीने में विष्णु शेर ने एक कतरा भी मीट नहीं चखा है। अंडे खिलाकर उसे बचाने के प्रयास हो रहे हैं। इलाज में लगे डाक्टर भी जानते हैं कि अंडों के बल पर शेर को बचाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


बावजूद इसके डाक्टर जी जान से विष्णु की देखभाल में लगे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अहम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी को यूं तो एशियाटिक प्रजाति के बब्बर शेरों की संख्या में इजाफा करने के लिए स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सरकार के इस प्रयास को हैदराबादी शेर के जोड़े ने धक्का पहुंचाया है। बब्बर शेर का यह जोड़ा न मालूम ऐसी कौन सी बीमारी लेकर आया कि पहले तीन साल की शेरनी मौत की शिकार हुई और अब यह नर शेर अंतिम सांसें गिन रहा है।

जिस सफारी में साल भर के अंदर नन्हे शावकों के आने की लोग उम्मीद पाले थे, वहां मौत की दस्तक हो चुकी है। अब तक सफारी प्रशासन का ध्यान शेरों के प्रजनन पर था।

खतरनाक बीमारी ने सफारी के माहौल को ही बदल के रख दिया। अधिकारियों को कुछ कहते नहीं बन रहा। सिर्फ बीमारी की ही चर्चा होती दिखती है।

सफारी सूत्र बताते हैं कि बब्बर शेर विष्णु भी चंद दिनों का मेहमान रह गया है। उसकी मीट की खुराक तो गत 30 अक्तूबर से ही बंद हो चुकी है।

लक्ष्मी ने भी यूं तोड़ा था दम

etawah lion safari one more lion is on death bed.

इससे पहले 30 अक्टूबर को शेरनी लक्ष्मी की भी वायरल से मौत हो गई थी। लक्ष्मी ने भी 12 दिनों तक खाना-पीना छोड़ने के बाद दम तोड़ा था। कानपुर जू से 10 सितंबर को ही लक्ष्मी और विष्‍णु को इटावा में शिफ्ट किया था।

शिफ्ट करते समय दोनों शेरों को काफी चोटें आई थी। लेकिन उसके बाद दोनों ही खतरनाक बैक्टीरिया की चपेट में आ गये। दोनों को ब्रीडिंग सेंटर से निकाल कर सफारी के वेटरनरी हॉस्पिटल में रखना पड़ा।

संक्रमण ठीक नहीं होने पर मथुरा, आगरा, बरेली, लखनऊ, गुजरात आदि कई जगहों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श लिया गया।

आईवीआरआई बरेली समेत कई प्रयोगशालाओं की मदद भी ली गई। मालूम रहे कि अप्रैल 2013 में हैदराबाद से कानपुर जू लाये जाने के दौरान भी दोनों बीमार हुये थे।

वहीं अब लक्ष्मी की मौत के बाद विष्‍णु भी मौत की कगार पर पहुंच चुका है। सीएम अखिलेश को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed