फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   espionase with lady businessman in lucknow

Lucknow News: लखनऊ में महिला कारोबारी की हो रही थी जासूसी, कार में ट्रैकिंग डिवाइस मिलने से खुला भेद

Wed, 29 Mar 2023 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Mar 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
espionase with lady businessman in lucknow
सै. सगीर अब्बास रिजवी, लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला कारोबारी की जासूसी की जा रही थी। महिला की कार में मैग्नेटिक ट्रैकिंग डिवाइस मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है और डिवाइस बेचने वाले दुकानदार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

अनजान युवकों ने घर के बाहर रोका था
महिला कारोबारी के मुताबिक चार-पांच दिन पहले वह अपनी ऑडी कार से जिम जा रही थीं तभी घर के पास तीन-चार युवकों ने उनको रोक लिया और उनके बारे में सवाल-जवाब करने लगे। इसके बाद चले गए। युवकों के जाने के बाद महिला कारोबारी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपनी कार की तलाशी ली। इस दौरान कार के अंदर एक मैग्नेटिक ट्रैकिंग डिवाइस लगी मिली। उन्होंने डिवाइस निकालकर ऑफ किया और एक पुलिस अधिकारी से शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने उन्हें एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के पास भेजा। महिला कारोबारी ने एडीसीपी पूर्वी को पूरी बात बताई और उन्हें मैगनेटिक ट्रैकिंग डिवाइस भी सौंपी।
विज्ञापन

लालबाग से खरीदी गई थी डिवाइस
पुलिस ने गोपनीय ढंग से जांच शुरू की तो पता चला कि ट्रैकिंग डिवाइस में एक सिमकार्ड लगा था जो सिर्फ जीपीएस के लिए ही प्रयोग होता है, उससे कॉल नहीं हो सकती है। डिवाइस पर एक आईएमईआई नंबर भी मौजूद था। उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो एक युवती की डिटेल मिली। युवती से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह ट्रैकिंग डिवाइस कंपनी में काम करती है और ट्रैकिंग डिवाइस को एक्टिवेट करने का काम करती है। इसके बाद युवती की मदद से पुलिस ने लालबाग स्थित दुकानदार का पता लगाया, जिससे डिवाइस खरीदी गई थी। पुलिस ने जब दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला कारोबारी की कार में लगी डिवाइस कुछ दिन पहले एक युवक ने खरीदी थी। पुलिस उस युवक के बारे में पता लगा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि डिवाइस खरीदने वाला युवक राजस्थान का है। उसका महिला कारोबारी से कुछ विवाद है। हालांकि, पुलिस अभी युवक तक पहुंच नहीं सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी है पुलिस
मामले में एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अभी इसमें कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed