फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Escalators will start running again within a week

Lucknow News: हफ्तेभर में फिर से चलने लगेंगे एस्केलेटर

Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Escalators will start running again within a week
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर दो महीने से ठप एस्केलेटर के चालू होने की उम्मीद जगी है। एक सप्ताह के भीतर पहले की तरह यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा मिल सकेगी। वजह, जिस शेड से पानी टपकने की समस्या के चलते एस्केलेटर बंद किए थे, उस शेड को सही करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बने पैदल पुल पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा दी गई है। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो स्वचालित सीढिय़ां (एस्केलेटर) लगी हैं, जिनमें एक सीढ़ी चढ़ने और दूसरी उतरने के लिए है। प्लेटफार्म नंबर एक और दो-तीन पर लिफ्ट लगी है। दो महीने पहले बारिश के दौरान शेड से पानी टपकने के कारण दोनों सेवाएं ठप कर दी गई थीं। करीब एक पखवाड़ा पहले लिफ्ट का शेड सही कराया गया, जिसके बाद लिफ्ट चलने लगी। एस्केलेटर का शेड सही न होने से यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


एस्केलेटर के ऊपर लगे शेड पर ढाल नहीं है, जिससे बारिश का पानी रुकता है और टपकने लगता है। पानी टपकने से एस्केलेटर की सीढिय़ों से पानी नीचे चला जाता है, जिससे नीचे लगे उपकरण खराब होने का अंदेशा बना रहता है। बीते शुक्रवार को लखनऊ से आई निर्माण इकाई की टीम ने एस्केलेटर के शेड को सही करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्केलेटर और लिफ्ट के संचालन की जिम्मेदारी निभाने वाले रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा बताते हैं कि तीन-चार दिन में शेड सही हो जाएगा। शेड में जलनिकासी की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed