फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ernakulam will be cancel

एर्नाकुलम 8 तक रहेगी निरस्त, सिकंदराबाद बदले रूट से चलेगी

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ernakulam will be cancel
एर्नाकुलम के निरस्त होने से यात्रियों को होगी परेशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
दक्षिण मध्य रेलवे के मानिकगढ़ बिहिरगांव विरूर रेलखंड में विद्युतीकरण व तीसरी लाइन के निर्माण के चलते प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से एर्नाकुलम निरस्त रहेगी, जबकि अन्य गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी से पहली से आठ नवंबर तक प्रस्थान करने वाली बरौनी-एर्नाकुलम (02521) व एर्नाकुलम से पांच और 12 नवंबर को प्रस्थान करने वाली एर्नाकुलम-बरौनी विशेष गाड़ी (02522) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ऐसे ही गोरखपुर से 3 व 10 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-सिकंदराबाद (02589) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
वहीं, सिकंदराबाद से चार व 11 नवंबर को प्रस्थान करने वाली सिकंदराबाद-गोरखपुर (02590) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
उधर, गोरखपुर से नौ नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर (05023) परिवर्तित मार्ग इटारसी, खंडवा, अकोला, पुर्णा, नांदेड़, मुडखेड़, निजामाबाद, काचीगुडा तथा गोरखपुर से पहली नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर (05015) इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, दौंड, सोलापुर, वाडी, रायचूर के रास्ते तथा यशवंतपुर से तीन नवंबर को यशवन्तपुर-गोरखपुर गाड़ी (05016) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही छह नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवन्तपुर (02591) भी इसी रास्ते से चलाई जाएगी।
जबकि सिकंदराबाद से पांच से 12 नवंबर तक चलने वाली सिकंदराबाद-दानापुर गाड़ी (02791) सिकंदराबाद से 90 मिनट, गोरखपुर से 4, 5, 7, 11 एवं 12 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-कोचूवेली गाड़ी (02511) गोरखपुर से 120 मिनट विलंब और कोचूवेली से 2, 3, 7 व 9 नवंबर को चलने वाली कोचूवेली-गोरखपुर गाड़ी (02512) कोचूवेली से 120 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

आज से सीतापुर के लिए चलेगी पैसेंजर ट्रेन
सीतापुर के लिए पैसेंजर ट्रेन सोमवार से दौड़ने लगेंगी। इससे दैनिक यात्रियों को राहत हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन (05490) लखनऊ जंक्शन से रोज सुबह 9.50 बजे चलकर ऐशबाग 9.59 बजे, लखनऊ सिटी 10.08 बजे, डालीगंज 10.20 बजे, मोहिबुल्लापुर 10.32 बजे, बख्शी का तालाब 10.49 बजे, इटौंजा 11.02 बजे, अटरिया 11.13 बजे, मनवा 11.21 बजे, सिधौली 11.30 बजे, सुरैचा हॉल्ट 11.40 बजे, कमलापुर से 11.46 बजे, बरई जलालपुर से 11.57 बजे व खैराबाद से 12.08 बजे होकर सीतापुर दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05489) सीतापुर से दोपहर तीन बजे चलकर खैराबाद दोपहर 3.08 बजे, बरई जलालपुर 3.19 बजे, कमलापुर 3.29 बजे, सुरैचा हाल्ट 3.37 बजे, सिधौली पौने चार बजे, मनवा 3.56 बजे, अटरिया शाम 4.02 बजे होते हुए इटौंजा सवा चार बजे, बख्शी का तालाब 4.26 बजे, मोहिबुल्लापुर 4.36 बजे, डालीगंज 4.55 बजे, लखनऊ सिटी 5.05 बजे, ऐशबाग सवा पांच बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन शाम पौने छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed