फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EOW arrested the contractor accused of embezzlement of 7 crores from Lucknow, 26 people were found involved.

UP: 7 करोड़ के गबन के आरोपी ठेकेदार को ईओडब्ल्यू ने लखनऊ से दबोचा, 26 पाए गए थे संलिप्त

Tue, 02 Sep 2025 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Sep 2025 02:00 PM IST
सार

गाजीपुर में विकास कार्य कराने के लिए दिए गए धन में गबन के आरोपी को ईओडब्ल्यू की टीम ने लखनऊ के आशियाना से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल 26 आरोपी वांछित थे।

विज्ञापन
EOW arrested the contractor accused of embezzlement of 7 crores from Lucknow, 26 people were found involved.
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के गाजीपुर में पांच स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए दी गई धनराशि में सात करोड़ रुपये के गबन के आरोपी को ईओडब्ल्यू की टीम ने लखनऊ से आरोपी को दबोच लिया है। मामले में कुल 26 लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। लखनऊ से दबोचा गया आरोपी आजाद सिंह भी मामले में वांछित था। ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे सोमवार शाम को बंगला पुल चौराहा, आशियाना से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2012-13 में गाजीपुर के भदौरा ब्लाक अन्तर्गत स्थित पांच स्थलों परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीरा का पोखरा, मां कामाख्याधाम गहमर, देवकली स्थल एवं कीनाराम स्थल, देवल, शामिल है। इन जगहों का पर्यटन विकास और सौन्दर्याकरण के लिए चयन किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - LLB छात्रों पर लाठी चार्ज: पूरे जिले में अलर्ट घोषित; कमिश्नर-आईजी करेंगे जांच, अखिलेश बोले- सरकार की नाकामी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - LLB छात्रों पर लाठी चार्ज: सीएम योगी की कड़ी नाराजगी, CO... कोतवाल और चौकी इंचार्ज नपे; शाम तक मांगी रिपोर्ट


शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम यूनिट वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया, जिससे सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये की शासकीय धन की क्षति हुई।

इस सम्बन्ध में अविनाश चन्द्र मिश्र, संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी ने 12 सितंबर 2017 को गाजीपुर जिले के थाना गहमर में कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों के विरूद्ध शासकीय धन गबन किये जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था।

मामले की जांच में कुल 26 लोगों की संलिप्तता पायी गई थी जिसमें यह अभियुक्त भी वांछित था। सोमवार की शाम को ईओडब्ल्यू ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed