फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eo recruitment soon

ईओ पदों पर भर्ती जल्द, आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 11 Sep 2013 01:53 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
eo recruitment soon

स्थानीय निकायों में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की भर्ती को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन


इनकी भर्ती लोकसेवा आयोग ही करेगा। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशालय ने लोकसेवा आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें 94 ईओ के पदों पर भर्ती किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रदेश में 194 पालिका परिषद और 423 नगर पंचायतें हैं। इनमें प्रभारी अधिशासी अधिकारी होता है। कई निकायों में ईओ का पद खाली होने की वजह से प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग में हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह पता चला था कि ईओ के पद खाली होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं और लोकसेवा आयोग से भर्ती में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शासन स्तर पर विचार-विमर्श में यह बात आई कि ईओ की भर्ती का अधिकार स्थानीय निकाय निदेशालयों को दे दिया जाए। इसके चलते लोकसेवा आयोग को अधियाचन (भर्ती का प्रस्ताव) नहीं भेजा गया।

नगर विकास विभाग ने जब तकनीकी कारणों का पता लगाया तो यह स्पष्ट हुआ कि ईओ की भर्ती का अधिकार स्थानीय निकाय निदेशालयों को नहीं दिया जा सकता है।

इसके चलते शासन स्तर पर तय किया गया कि पूर्व व्यवस्था की तरह लोकसेवा आयोग से ही भर्तियां कराई जाती रहेंगी। इसके आधार पर ही भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।

इन पदों पर भर्ती का भेजा गया प्रस्ताव
अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद श्रेणी वन 58, श्रेणी दो 15, श्रेणी तीन 5 और श्रेणी चार के 16 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। लेखा परीक्षक 50, सहायक लेखाकार 7 और ज्येष्ठ परीक्षक 7 रखे जाएंगे।


अवर अभियंता जलकल 153, निकायों में अवर अभियंता सिविल 80, नगर पंचायत में 9 और ट्रैफिक अभियंता के 5 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्रधान लिपिक के 6 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed