फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Entry Rules and Regulations For Guests to Follow On Pran Pratishtha Ram Temple

Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों के लिए खींची 'लक्ष्मण रेखा', अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे ये चीज

Tue, 09 Jan 2024 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jan 2024 05:09 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Rules on 22 January : अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अतिथियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। वो अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित कई चीजें नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Entry Rules and Regulations For Guests to Follow On Pran Pratishtha Ram Temple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लक्ष्मण रेखा खींच दी है। समारोह में प्रवेश करने वाले महानुभावों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसके आधार पर ही आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से 7000 से अधिक मेहमानों को समारोह का निमंत्रण दिया गया है। राम मंदिर में प्रवेश के दौरान कोई भी अतिथि मोबाइल और पर्स नहीं ले जा सकेगा। गैजेट्स को ले जाने की भी इजाजत नहीं होगी। इसमें ईयर फोन और रिमोट वाली चाबी शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुराने पन्नों से: कारसेवकों के खून से सना है 90 के दशक का राम मंदिर आंदोलन, पढ़ें ये वाक्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मकर संक्रांति से अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, 100 KM के दायरे में रहेगा प्रतिबंध


समारोह में बड़ी संख्या में देश भर से संत और धर्माचार्य भी आएंगे। इन्हें अपने साथ पारंपरिक रूप से छत्र, चंवर, ठाकुर जी, सिंहासन और गुरु पादुका ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। सभी अतिथियों को सुबह 11 से पहले ही समारोह स्थल पर प्रवेश कर लेना होगा। किसी भी विशिष्टजन और धर्माचार्य के साथ सुरक्षाकर्मी या फिर उनके शिष्य और सेवक अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिसर से चले जाने पर ही आगंतुक मेहमानों को रामलला के दर्शन मिलेंगे। भारतीय परंपरा के अनुसार वस्त्र धारण कर आने को प्राथमिकता देने की भी अपेक्षा की गई है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed