{"_id":"a4ef60d662090a93e3486c01fe66f3f2","slug":"england-investors-towards-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंग्लैंड का कारोबारी दल यूपी की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंग्लैंड का कारोबारी दल यूपी की राह पर
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिहाज से प्रदेश को नए साल के पहले महीने में ही दूसरा अहम मौका मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
कनाडा के बाद इंग्लैंड के एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का इसी महीने राजधानी आने का कार्यक्रम है। इसके लिए फिलहाल 29 जनवरी की तिथि प्रस्तावित है।
इसी छह जनवरी को सीनेट ऑफ कनाडा की सीनेटर आशा सेठ के नेतृत्व में इंडो-कनाडा चैंबर आफ कामर्स का एक उच्चस्तरीय दल राजधानी आया था।
यह दल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी सहित शासन के कई बड़े अधिकारियों से मिला था।
इसने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, बिजली व उच्च शिक्षा जैसी योजनाओं में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई थी। अब इंग्लैंड के एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल ने यूपी आने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
दल यहां कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रदेश में निवेश के विभिन्न क्षेत्रों व संभावनाओं पर विचार करना चाहता है। संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि दल इसी महीने आना चाहता है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल की ओर से 29 जनवरी की तिथि का प्रस्ताव किया गया है। इस पर विचार हो रहा है। जल्द ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।