{"_id":"68d45e1bfa50834d9c06b1be","slug":"engineers-inspected-sirona-drain-and-assured-of-cleaning-lucknow-news-c-13-knp1002-1399465-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभियंताओं ने सिरौना ड्रेन का लिया जायजा, सफाई का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभियंताओं ने सिरौना ड्रेन का लिया जायजा, सफाई का दिया आश्वासन
Thu, 25 Sep 2025 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
सिराैना ड्रेन का जायजा लेते अभियंता।
नगराम। ड्रेन की सफाई न होने की शिकायत पर शारदा नहर लखनऊ डिवीजन के अभियंता महेश वर्मा व शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ के अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने बुधवार को सिरौना ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ड्रेन की सफाई कराई जाएगी।
मौके पर मौजूद किसान नेता हरिपाल वर्मा, रामकुमार पांडेय ने दोनों अभियंताओं को बताया कि 1982 के दशक में इस ड्रेन की खोदाई शारदा नहर लखनऊ डिवीजन ने कराई थी। 2009 के बाद प्रभार शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ को हस्तांतरित होने के बाद विभाग ने इसकी सफाई नहीं कराई गई। अवर अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने किसानों को आश्वस्त किया कि नए सिरे से सर्वे कर एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। हाल में नाराज किसानों ने समेसी में धरना देकर नहरों की सफाई का मामला उठाया था। किसानों ने कहा था कि ड्रेन की सफाई न होने से उनकी फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो रही हैं।