फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineers along with agency will face action for negligence in road repairs In UP

यूपी: पाइपलाइन बिछाने को सड़क खोदी और मरम्मत नहीं की, एजेंसी के साथ अभियंता भी नपेंगे; ग्रामीण ऐसे करें शिकायत

Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
सार

यूपी में सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर एजेंसी के साथ अभियंता पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
engineers along with agency will face action for negligence in road repairs In UP
खोदी गई सड़क। (सांकेतिक)

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बहाली में लापरवाही अब एजेंसियों के साथ जिम्मेदार अभियंताओं पर भी भारी पड़ेगी। जलशक्ति विभाग एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रदेशभर में वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाएगा। इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन गांवों में लंबित काम युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए, जहां अभी पेयजल सुविधा नहीं पहुंची है। रोड रेस्टोरेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पाइपलाइन बिछाने के

विज्ञापन

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत

जल सारथी एप पर ग्रामीण कर सकेंगे शिकायत : सड़कों की स्थिति की निगरानी के लिए जल सारथी एप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण खराब सड़क की फोटो व वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मानकों के अनुसार दुरुस्त करें

बाद सड़क की बहाली महज औपचारिकता न रहे। सड़कों को तय मानकों के अनुसार दुरुस्त कराया जाए। अभियान के दौरान नियमित निगरानी की जाए, ताकि गुणवत्ता में कमी न रहे। मंत्री ने कहा कि 10 नवंबर के बाद रोड रेस्टोरेशन से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed