फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineer couple imprison a girl in house

घर का काम कराने के बाद लड़की को आलमारी में बंद कर देते थे

Fri, 16 Oct 2015 09:38 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
engineer couple imprison a girl in house

यूपी के कानपुर शहर के अनवरगंज इलाके में रहने वाले आईटी इंजीनियर सागर जैन और उनकी पत्नी स्वेता जैन को गुड़गांव पुलिस ने उनके कृष्णा कॉलोनी (गुड़गांव) से गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपति ने एक नाबालिग लड़की को अपने घर में बंधक बना रखा था।

विज्ञापन


घरेलू कामकाज करवाने के बाद आरोपी लड़की को अलमारी में बंद कर देते थे ताकि वह कहीं भाग न सके। पुलिस जब उसे मुक्त कराने इंजीनियर के घर पहुंची तब भी लड़की अलमारी में बंद थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं लड़की को सेल्टर होम भेजा गया।
विज्ञापन


सागर जैन ने झारखंड की 14 साल की लड़की को घरेलू काम के लिए रखा था। बुधवार को सामाजिक संस्था शक्ति वाहिनी को सूचना मिली कि इंजीनियर और उनकी पत्नी ने लड़की को बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू काम के बाद अलमारी में बंद कर देते थे

engineer couple imprison a girl in house

घरेलू काम कराने के बाद उसे एक अलमारी में बंद कर दिया जाता है। संस्था के लोगों ने इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी। शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस संस्था के लोगों के साथ इंजीनियर के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला।

पुलिस टीम ने घर का ताला खोला और छानबीन की तो लड़की अलमारी में बंद मिली। पुलिस ने लड़की को मुक्त कराकर उसका मेडिकल कराया। रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट की पुष्टि हुई।

पुलिस ने संस्था के जयदीप सिंह के बयान पर सागर जैन और स्वेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। उधर, अनवरगंज इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि गुड़गांव पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed