{"_id":"5b324cb54f1c1bf76e8ba32e","slug":"engine-of-utsarg-express-derailed-in-faizabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर गिरे पेड़ की टहनी से टकराकर बेपटरी हुआ उत्सर्ग एक्सप्रेस का इंजन, यात्रियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर गिरे पेड़ की टहनी से टकराकर बेपटरी हुआ उत्सर्ग एक्सप्रेस का इंजन, यात्रियों में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
बेपटरी हुआ उत्सर्ग एक्सप्रेस का इंजन
- फोटो : amar ujala
आंधी-पानी के दौरान सोमवार देर रात दो बजे फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस सलारपुर स्टेशन से पहले ट्रैक पर गिरे पीपल के पेड़ के टहनी से रुकते-रुकते टकरा गई। जिससे कि इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। इसे लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल विभाग के कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इंजन को पटरी पर लाकर यातायात बहाल किया। इस दौरान छह ट्रेनें लेट हुईं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गाड़ी नंबर-18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से फैजाबाद होकर छपरा जा रही थी। रात करीब दो बजे ट्रेन सोहावल से अगला स्टेशन सलारपुर पहुंची ही थी कि सलारपुर गेट नं. 127सी/2 के पास आंधी-पानी की वजह से एक पीपल का पेड़ रेल पटरी पर पड़ा देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। गाड़ी रुकते-रुकते पेड़ से जा टकराई और इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की सूचना रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद सुबह 7:20 बजे इंजन को पटरी पर चढ़ाया, तब ट्रेन आगे रवाना हो सकी। इस घटना की वजह से इस रूट से आने जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुई। सेक्शन इंजीनियर राजकुमार ने बताया आंधी से पीपल का पेड़ उखड़कर रेल ट्रैक पर गिरा था, जिसकी वजह से उत्सर्ग ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया था। सहायक स्टेशन मास्टर सोहावल मो. कयूम ने बताया सलारपुर के पास रूट पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब चार घंटे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
दिल्ली से फैजाबाद आ रही फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा सियालदह एक्सप्रेस, बरेली फास्ट पैसेंजर, फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर समेत कई गाड़ियां दो से चार घंटे लेट रही।