{"_id":"5dc9b55e8ebc3e5b3b72a675","slug":"engine-of-train-fail-for-four-hours-lucknow-news-lko4917314168","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काकोरी में मालगाड़ी का इंजन फेल, चार घंटे तक ठप रहा लखनऊ-मुरादाबाद रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी में मालगाड़ी का इंजन फेल, चार घंटे तक ठप रहा लखनऊ-मुरादाबाद रूट
Tue, 12 Nov 2019 11:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में सोमवार को मालगाड़ी का इंजन फेल होने से लखनऊ-बरेली रेलखंड पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। मुरादाबाद मंडल की मांग पर चारबाग से इंजन भेजा गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। ट्रेनें उतरठिया तक खड़ी रहीं।
सुबह चार बजे लखनऊ से मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन काकोरी से मलिहाबाद के बीच फेल हो गया। जब इंजन ठीक नहीं हुआ तो ड्राइवर ने इसकी जानकारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के कंट्रोल रूम को दी।
इस दौरान मालगाड़ी खड़ी रहने से लखनऊ-बरेली रूट पर ट्रेनें रोक दी गईं।
मुरादाबाद रेल मंडल के पास अतिरिक्त इंजन नहीं था। लिहाजा उनकी मांग पर लखनऊ से दूसरा इंजन भेजा गया, जो 3:30 घंटे बाद सुबह 7:30 बजे रवाना किया गया। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस को 2.30 घंटे तक हरदोई के पास रोका गया। वहीं, अवध आसाम एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन पर चार घंटे तक खड़ी रही। शहीद एक्सप्रेस दो घंटे तक दिलकुशा केबिन के पास रोकी गई।

डालीगंज में पॉइंट फेल, ट्रेनें बाधित
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस उतरठिया में ढाई-ढाई घंटे, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस मल्हौर में 4.30 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस उतरठिया से लखनऊ के बीच 3.30 घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस बछरावां से लखनऊ के रास्ते में दो घंटे और दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रास्ते में रुकी रही। चारबाग में ट्रेनों को लाइन नहीं मिलने से प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी 1:15 घंटे लेट हुई।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज स्टेशन पर पॉइंट फेल हो जाने से चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। जब तक इसे ठीक किया जाता, लखनऊ -बरौनी एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस और मेमू को लखनऊ जंक्शन व सिटी स्टेशन पर ही 40 मिनट तक रोकना पड़ा।