फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy department gives favour to use electric vehicle

साइकिल से वृंदावन पहुंचे ऊर्जा मंत्री, बोले इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगा ऊर्जा विभाग

Sat, 31 Oct 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Energy department gives favour to use electric vehicle
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगा ऊर्जा विभाग : श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा साइकिल से वृंदावन सेक्टर-5 स्थित उपकेंद्र के औचक निरीक्षण को पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों को डीजल की जगह बिजली से चलने वाली गाड़ियों के उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ऊर्जा विभाग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रबंध निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि डिस्कॉम में डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम महानगरों में इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ताकि ऊर्जा विभाग पर्यावरण के संरक्षण में अपना अभूतपूर्व योगदान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर सामान्य जन भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। सरकार के साथ साथ आम लोगों का भी इससे जुड़ना जरूरी है।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य और पर्यावरण को देखते हुए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें। हालांकि कोरोना की वजह से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
ऐसे में लोग साइकिल चलाकर ना केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण को भी सुधारने में योगदान दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि वे अपने घर से शक्ति भवन स्थित कार्यालय जाने के लिए साइकिल का उपयोग करेंगे। वहीं, उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जवाबदेही खुद तय करने को कहा।

उन्होंने कहा कि देखा जाए कि उपभोक्ता को समस्या न हो, उसे समय पर सही बिल मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपभोक्ताओं से फीडबैक के आधार पर व्यवस्था सुधार के प्रयास किये जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed