फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   encounter of kidnappers of arnav

लामार्टीनियर स्कूल के छात्र को अगवा करने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार

Tue, 20 Mar 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
encounter of kidnappers of arnav
पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह अपहृत हुए लामार्टीनियर स्कूल के 11वीं के छात्र अरनव को शाम में सीतापुर से ढूंढ निकालने और ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद देर रात पुलिस ने दूसरे अपहरणकर्ता को भी मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। रात तीन बजे के करीब लखनऊ के भैसाकुंड के पास पुलिस और दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राणा प्रताप मार्ग स्थित सर्वोदय कॉलोनी निवासी अनूप अग्रवाल बड़े कारोबारी हैं। उनके बेटे अरनव (17) को स्कूल छोड़ने-लाने का काम ड्राइवर संतोष कुमार यादव करता था। सुबह करीब नौ बजे संतोष लाल रंग की एसयूवी से अरनव को लेकर स्कूल के लिए निकला और फिर उसने अपने रिश्तेदार सर्वेश यादव और दोस्त अजय राय के संग मिलकर अरनव का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


तीनों छात्र को लेकर सीतापुर पहुंचे और मानपुर में कार छोड़कर जंगल में छिप गए। इस बीच अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने एसएसपी से वारदात की जानकारी ली। आईजी लखनऊ रेंज पुलिस टीम लेकर सीतापुर पहुंचे और जंगल की कॉम्बिंग कराई। करीब चार घंटे बाद ड्राइवर संतोष को गिरफ्तार कर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद ड्राइवर के साथियों की तलाश पुलिस करने लगी। पूरे शहर में चेकिंग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार हुए बदमाश की तलाश में टीम

encounter of kidnappers of arnav
देर रात तीन बजे के करीब भैसाकुंड की तरह से बदमाशों के गुजरने की खबर पुलिस को लगी। टीम ने आसपास के पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। बाइक पर सवार बदमाशों को पुलिस ने रोका तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान बदमाश अजय राय के के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि सर्वेश यादव फरार हो गया। घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पकड़ा गया अजय राय समस्तीपुर बिहार का निवासी है और लखनऊ में चिनहट रहता है। वहीं, दूसरा बदमाश सर्वेश यादव फरार है। घासीपुरवा, सीतापुर का रहने वाला सर्वेश, ड्राइवर संतोष का रिश्तेदार है। मौके से पुलिस को 315 बोर की बंदूक, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिली है।

एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता के साथ इस बड़े मामले का खुलासा कर लिया है। फरार हुए बदमाश की तलाश टीम कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed