फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   encounter of a criminal in sitapur

सीतापुर में एक लाख का इनामी बदमाश शरीफ बंजारा ढेर, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

Sat, 09 Jun 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
encounter of a criminal in sitapur
इनामी बदमाश के मारे जाने के बाद घटना के संबंध में जानकरी देते सीतापुर एसपी आनंद कुलकर्णी - फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश शरीफ बंजारा को मार गिराया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से एक इंसपेक्टर व दो सिपाही भी जख्मी हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सीतापुर एसपी एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हमें शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि डकैतों का एक गैंग जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वे रामकोट थाना क्षेत्र के गौरा गांव तिराहे की ओर आ रहे हैं। इसके बाद एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, शहर कोतवाली, इमलिया सुल्तानपुर, रामकोट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान गौरा गांव तिराहे की तरह एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से एक बदमाश वहीं, ढेर हो गया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में शहर कोतवाल जैनुद्दीन अंसारी, क्राइम ब्रांच का सिपाही रवि वर्मा गोली लगने से घायल हुए हैं। उपनिरीक्षक इसरार को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया की मारे गए बदमाश की पहचान लखीमपुर खीरी की शरीफ बंजारा के रूप में हुई है। वह शातिर अपराधी था। उसके ऊपर विभिन्न थानों में लूट डकैती के करीब 20 मामले दर्ज थे । एडीजी की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed