{"_id":"5e652fda8ebc3ef405353318","slug":"encounter-lucknow-news-lko5127859148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रिंकू घायल, सिपाही भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रिंकू घायल, सिपाही भी जख्मी
Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जनपद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश रिंकू को रविवार देर रात घेर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में जहां बदमाश रिंकू को गोली लग गई वहीं बदमाश की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गाँव का निवासी रिंकू उर्फ बंगाली कई अपराध में लिप्त था। वह आजमगढ़ पुलिस की अभिरक्षा से बीते दिनों फरार हुआ था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों जनपद की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार देर शाम जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तिलक टंडा गांव के निकट पुलिस टीम ने उसे तब घेर लिया जब वह बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे सिपाही अलाउद्दीन घायल हो गया और उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी गोली लग गई। उसके भी पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसे स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन