{"_id":"5dcef76e8ebc3e5496154b71","slug":"encounter-in-amethi-one-arrest-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठीः मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यवसायी का हत्यारोपी, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठीः मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यवसायी का हत्यारोपी, सिपाही घायल
Sat, 16 Nov 2019 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के नवोदय विद्यालय के पास शुक्रवार को पुलिस व बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में थाने में तैनात एक सिपाही व व्यवसायी की हत्या का मुख्य आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गौरीगंज शहर के मुसाफिरखाना रोड स्थित नहर के पास विशुनदासपुर वार्ड निवासी विजय सिंह उर्फ सोनू ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में चंद्रशेखर केसरवानी व शुभम सिंह के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शुभम को जहां घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था वहीं अन्य की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को गौरीगंज कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को मुख्य आरोपित चंद्रशेखर केसरवानी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों को आते देख पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। आठ राउंड फायरिंग के दौरान गौरीगंज थाने में तैनात सिपाही राजेश यादव के साथ ही चंद्रशेखर केसरवानी को एक गोली लगी। इसी बीच बाइक सवार दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चंद्रशेखर को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घायल सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तनाव को देखते हुए अस्पताल मेंफोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी दयाराम सरोज से बदमाश व सिपाही के घायल होने की पुष्टि की है।