फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter between police and miscreants in Barabanki

यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक सिपाही व आरोपी घायल

Sat, 13 Feb 2021 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Barabanki
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही और बदमाश घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। 
विज्ञापन


बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जहांगीराबाद एसओ दर्शन यादव को शुक्रवार देर रात गोकशी के लिए जा रहे दो शातिर बदमाशों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच व आसपास के थानों से संपर्क साधा और घेराबंदी कर अनखा के जंगल में बदमाशों का पीछा किया। 
विज्ञापन


बाइक से भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे सिपाही दिनेश यादव के हाथ में गोली लग गई। इस पर शुरू हुई जवाबी फायरिंग में पुलिस ने सतरिख कस्बा में रहने वाले  मेराज को घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से बाइक सवार दोनों बदमाश गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मेराज को तो पकड़ लिया लेकिन उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपित के पास से बाइक तमंचा कारतूस और प्रतिबंधित पशुओं के वध के लिए औजार बरामद किए हैं। एएसपी आर एस गौतम ने बताया कि मेराज पर छह गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। इसका सगा भाई सिराज बड़ा गो तस्कर है, जो हाल ही में जेल भेजा गया है।


बताया कि जहांगीराबाद के सद्दीगांव में गुरुवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं का वध किया गया था जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था। इस वारदात में भी मेराज शामिल था। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य साथियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed