फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter between police and miscreants in Balrampur

बलरामपुर: हिस्ट्रीशीटर अपराधी सनी पत्थरकट से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Wed, 23 Dec 2020 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Balrampur
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार सुबह 15 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें बदमाश सनी पत्थरकट को पैर में गोली लगी है जबकि सब इंस्पेक्टर उमेश वर्मा और सिपाही रणविजय सिंह घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरिहरगंज के पास हुई। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात और स्वाट टीम ने अपराधी की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अपराधी ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिसमें वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सनी पत्थरकट मूल रूप से जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धुसाह गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


सनी पत्थरकट पर बस्ती जिले के परशुरामपुर और हरैया थाना क्षेत्र में भी चोरी, डकैती  और हत्या के प्रयास सहित आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई एक बड़ी लूट के मामले में  सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें वारदात में शामिल उसके गैंग के तीन लोग पकड़े भी गए थे जिनके पास से लूट के साढ़े छह लाख रुपए बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लूट के मामले में भी पुलिस सनी की तलाश कर रही थी। सनी पत्थरकट 2018 से वांछित चल रहा था। बस्ती जिले की पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसके ऊपर हत्या के प्रयास सहित आठ गंभीर मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक

मुठभेड़ के दौरान घायल अपराधी के कब्जे से पल्सर बाइक व एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे।

मुठभेड़ के बाद सनी को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed