फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter between miscreants and police who stole batteries, four arrested

Lucknow News: बैट्री चुराने वाले बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Encounter between miscreants and police who stole batteries, four arrested
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रूपखेड़ा गांव के पास बुधवार की रात जंगल में टाटा सूमो सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी करके घायल बदमाश के साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे, जिंदा कारतूस व खोखे के साथ ही लगभग छह लाख कीमत की 48 टावर की बैट्री व घटना में प्रयोग की जाने वाली टाटा सूमो बरामद हुई है। घायल बदमाश को सीएचसी खीरों लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चारो बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 11 बजे खीरों-सेमरी चौराहा में खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र अवस्थी पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक टाटा सूमो दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक गाड़ी को लालगंज की तरफ मुख्य मार्ग पर लेकर भागने लगा। पुलिस ने पड़ोसी गुरुबख्शगंज थाने को सूचना देते हुए उसका पीछा किया। अपने पीछे पुलिस की गाड़ी देख टाटा सूमो चालक केसौली गांव के पास मुख्य मार्ग छोड़कर सुरजीपुर मार्ग की तरफ भागने लगा। रूप खेड़ा गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर जंगल के पुल के पास पड़े पत्थर से टकरा गई। तभी सामने से गुरुबख्शगंज पुलिस व पीछे से खीरों पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश टाटा सूमो छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सुनील गौड़ पुत्र तारकेश्वर निवासी लिप्टन कॉलोनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चारों तरफ से नाकाबंदी करके सुनील गौड़ के अन्य तीन साथी बृज बिहारी साहू पुत्र स्व. कृष्णचंद्र साहू निवासी सुखाल चंदेल नारी वाणी थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज, शेरू भारतीय पुत्र स्व.पृथ्वी निवासी मलाकराज थाना कीतगंज जनपद प्रयागराज व श्रीकांत पटेल पुत्र राधेश्याम निवासी देवरख थाना नैनी जनपद प्रयांगराज सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाशों के पास से दो 315 बोर व एक 312 बोर सहित तीन तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखे के साथ ही लगभग छह लाख कीमत की 48 टावर की बैट्री बरामद हुई हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। यह सभी काफी समय से पहले टॉवर की बैट्री चुराते हैं और फिर उसकी बिक्री कर लेते हैं।


सुनील पर दर्ज हैं 25 आपराधिक मुकदमे
खीरों थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी के मुताबिक सुनील गौड़ के खिलाफ प्रयागराज, रायबरेली, चित्रकूट में चोरी, हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं। चित्रकूट में दर्ज आपराधिक मामले में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं शेरू पर 13, बृजबिहारी के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed