{"_id":"5c5eeaf8bdec220f1220964b","slug":"employees-will-continue-demand-for-old-pension-restoration-preparation-of-new-strategy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की मांग जारी रखेंगे कर्मचारी, नई रणनीति की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की मांग जारी रखेंगे कर्मचारी, नई रणनीति की तैयारी
Sat, 09 Feb 2019 08:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय के कड़े आदेश के बाद पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को स्थगित करने को मजबूर हुए कर्मचारी संगठनों ने नई रणनीति पर काम शुरू किया है। आगे इस आंदोलन को अब सचिवालय संगठनों के नेतृत्व में आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। संगठनों ने चरणबद्ध तरीके मांगें मनवाने का प्रयास जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति के बैनर तले सचिवालय में हुई आमसभा में सभी सेवा संवर्गों के नेताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग पर प्रतिबद्धता जताई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राजस्थान के राज्यपाल व अन्य कई जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा था। आमसभा में तय हुआ कि अगले सप्ताह समन्वय समिति में शामिल सभी संगठन सामूहिक रूप से अब मुख्यमंत्री को सामूहिक ज्ञापन देंगे तथा उनको वादा याद दिलाएंगे।
विज्ञापन
यह भी निर्णय लिया गया कि बजट सत्र के बाद सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति प्रदेश के समस्त प्रांतीय संगठनों को एकजुट कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मजबूत लड़ाई लड़ेगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई आमसभा कोे राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह, सचिव शिव शंकर द्विवेदी, ओंकार नाथ तिवारी, अर्जुन देव भारती, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अमर सिंह पटेल, केबीएल श्रीवास्तव, अभय रंजन सिंह, अख्तर सिद्दीकी, सतीश कुमार शर्मा, दीनानाथ यादव और विनीत शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन