फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees protest for direct recruitment on promotional post in Lekha sanvarg.

UP: पावर कॉरपोरेशन में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, कर्मचारियों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 12:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

लेखा कर्मचारियों व अधिकारियों ने मामले पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई गई है। उत्तर प्रदेश लेखा संवर्ग में कई पदों पर पदोन्नति के जरिए भर्ती होती है।

विज्ञापन
Employees protest for direct recruitment on promotional post in Lekha sanvarg.
शक्ति भवन में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके लिए लेखा संवर्ग की नियमावली में गुपचुप बदलाव किया जा रहा है। भनक लगने पर लेखा कर्मचारियों व अधिकारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखा संवर्ग में सहायक लेखाकार पद पर सीधी भर्ती होती है। जबकि लेखाकार, सहायक लेखाधिकारी सहित अन्य सभी पदों को पदोन्नति के जरिये भरा जाता है। इसी तरह लेखाधिकारी पद पर सीधी भर्ती होती है और वरिष्ठ लेखाधिकारी, उप मुख्य लेखाधिकारी, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कर्टेन रेजर सेरेमनी: सीएम योगी बोले, ट्रेड शो के जरिए दुनिया ने देखी यूपी की क्षमता, अब प्रदेश बीमारू नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश के जाने के सियासी मायने; जहां पहले से गठबंधन, वहीं राजनीतिक हवा सपा के मन-माफिक


लेखा विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन में निदेशक (वित्त) की ओर से सेवा नियमावली संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के विरोध में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जनवरी में शक्ति भवन में निदेशक (वित्त) कार्यालय का घेराव भी किया था। अब आक्रोशित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया है कि यदि पदोन्नति वाले पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा तो न्यूनतम पद पर सीधी भर्ती से आने वाले कर्मियों का हक मारा जाएगा, क्योंकि पावर कॉरपोरेशन में उच्च पदों की संख्या वरिष्ठता के आधार पर कम होती रहती है। सहायक लेखाकार के जहां 764 पद हैं, वहीं उप महाप्रबंधक के सिर्फ 27 पद हैं। कई सालों की सेवा के बाद संबंधित कर्मचारी इस पद पर पहुंचते हैं। लेखा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि पूरे मामले में हस्तक्षेप करें। उधर, इस मामले में अभी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed