फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees-officers posted in the transport corporation for 15 years will be transferred

हटाए जाएंगे परिवहन निगम में 15-15 साल से डटे कर्मचारी-अफसर

Mon, 04 Nov 2019 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Employees-officers posted in the transport corporation for 15 years will be transferred
Ashok Kataria

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय में जुगाड़ से एक ही कुर्सी पर 15-15 साल से डटे कर्मचारी और अफसर हटेंगे। तबादला नीति के दायरे में आने के बाद भी कमाई और रुतबा के चलते हर बार बचने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


अब पद के आधार पर इनकी तैनाती की जाएगी। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने इस संबंध में बीते शनिवार को प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर को निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने कार्मिक एवं प्रशासन इकाई से मुख्यालय में लंबे अरसे से तैनात कर्मियों एवं अफसरों का ब्योरा मांग लिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 15 नवंबर तक ऐसे कर्मियों की स्थानीय स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाएगी। तबादला नीति के दायरे में आने वाले ऐसे अधिकतर कर्मचारी एवं अधिकारी निगम के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं अपर प्रबंध निदेशक के शिविर में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी सचिव की कुर्सी पर एआरएम

अधिकतर तत्कालीन प्रबंध निदेशकों ने तबादला सत्र के दौरान प्रदेश भर के कर्मियों एवं अधिकारियों का तो तबादला किया, लेकिन मुख्यालय के कर्मियों एवं अधिकारियों को छोड़ दिया। 
 

परिवहन निगम में ऐसे बहुत से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) डटे हैं, जिन्होंने प्रमोशन पाने के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ी। प्रबंध निदेशक एवं अपर प्रबंध निदेशक के शिविर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का कोई पद नहीं है, भी फिर लंबे अरसे से डटे हैं।

 

आरएम पर भारी एआरएम 

यही नहीं डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की जगह यातायात अधीक्षक जिम्मेदारी संभाले हैं, जबकि निगम मुख्यालय में 10 से अधिक एआरएम मुख्य प्रधान प्रबंधक व प्रधान प्रबंधक से संबद्ध होकर मौज कर रहे हैं। 
 
परिवहन निगम मुख्यालय में जोड़तोड़ से जो एआरएम डटे हैं, वे परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे एआरएम जब डिपो में तैनात होते हैं तो आरएम के अधीन कार्य करते हैं।


लेकिन मुख्यालय के एआरएम परिक्षेत्र के आरएम पर मुख्य प्रधान प्रबंधक एवं प्रधान प्रबंधक के शिविर में तैनात होने का रुतबा दिखाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed