फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees meeting with government

आवश्यक सेवाएं बहाल पर जारी रहेगी हड़ताल

Wed, 20 Nov 2013 09:01 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
employees meeting with government

सरकार द्वारा एस्मा लगाने के बाद बुधवार को कर्मचारी नेता दबाव में आ गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव स्तर पर ही वार्ता करने का दंभ भरने वाले कर्मचारी नेता बुधवार को एक बार फिर प्रमुख सचिव कार्मिक के बुलावे पर वार्ता करने पहुंच गए।

करीब दो घंटे चली बातचीत के बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल से आवश्यक सेवाओं को अलग करने का फैसला ले लिया।

यानी अब हड़ताल में आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं की जाएंगी। अभी तक जो भी इमरजेंसी सेवाएं बाधित हैं उन्हें भी गुरुवार से बहाल कर दिया जाएगा।

पढ़ें- महाहड़ताल: ऑफिस बंद कराया तो होगी FIR
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले चल रही हड़ताल के नवें दिन दूसरे चरण की वार्ता हुई।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को सरकार से हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर अपना पक्ष शुक्रवार तक रखने के लिए कहा था।

इसी के बाद मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने एक बार फिर बातचीत का जिम्मा प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार को सौंप दिया।

बुधवार शाम एनेक्सी में हुई वार्ता में कर्मचारी नेताओं ने कई बिंदुओं को रखा।

शाम छह बजे से आठ बजे तक चली वार्ता के बाद भी सरकार व कर्मचारी नेताओं के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों से आवश्यक सेवाएं बाधित न करने के लिए कहा। इस पर राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के नेता राजी हो गए।

नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की जो भी आवश्यक सेवाएं हैं उसे बाधित नहीं किया जाएगा।

आवश्यक सेवा वाले संगठन जैसे ऑप्टोमैट्रिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सेज संघ आदि को हड़ताल से बाहर कर दिया जाएगा।

अधिकार मंच के नेताओं ने कहा कि गुरुवार से पूरी तरह स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने जा रही थीं। इसे ही हमने वापस लिया है।

अब यह कर्मचारी काला फीता बांधकर अपना काम करेंगे। बाकी सभी विभागों में हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी।

सरकार से जिन मांगों पर वार्ता हुई उसमें कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। हालांकि वार्ता का दौर अभी बंद नहीं हुआ है। वार्ता आगे भी जारी रहेगी।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed