{"_id":"6316ca87f2254324af4ec082","slug":"employees-locked-opd-in-kgmu-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: कर्मचारियों ने केजीएमयू की ओपीडी में अंदर से लगाया ताला, इलाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: कर्मचारियों ने केजीएमयू की ओपीडी में अंदर से लगाया ताला, इलाज ठप
Tue, 06 Sep 2022 11:51 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 AM IST
सार
केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिसके कारण इलाज ठप हो गया। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह इलाज पर संकट खड़ा हो गया। केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने कैडर पुनर्गठन की मांग पर ओपीडी के साथ ही अन्य कार्यालयों में कामकाज बंद कर दिया। इसमें केवल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से ओपीडी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल के अनुसार कर्मचारियों की मांग पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से मंगलवार से ओपीडी, एमएस ऑफिस, सीएमएस ऑफिस के साथ ही सभी कार्यालयों में काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से दूरदराज से आए मरीजों को भी वापस जाना पड़ा। कई मरीज इमरजेंसी भी पहुंचे। जहां कुछ लोगों को भर्ती किया गया और बाकी लोगों को जाने के लिए कहा गया।