{"_id":"66df0033bfc297b8e2076bf2","slug":"employees-engaged-in-elections-will-get-one-month-additional-salary-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : चुनाव में लगे कर्मचारियों को एक माह का मिलेगा अतिरिक्त वेतन,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : चुनाव में लगे कर्मचारियों को एक माह का मिलेगा अतिरिक्त वेतन,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश
Mon, 09 Sep 2024 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:33 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन/मानदेय देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन/मानदेय देने का आदेश दिया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि बीएलओ, सुपरवाइजर और पदविहित अधिकारी ऐसे हैं जो लगातार चुनाव के कार्य में लगे होते हैं। प्रदेश के लाखों शिक्षक, शिक्षामित्र चुनाव का लगभग 40 फीसदी कार्य करते हैं। इन्हें अतिरिक्त वेतन, मानदेय ना देकर केवल निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को एक माह का वेतन देना न्यायोचित नहीं है। निर्वाचन में लगे सभी कर्मियों के साथ एक जैसा व्यवहार ही किया जाए।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षामित्र साल भर बीएलओ का कार्य करते हैं। यह कार्य निर्वाचन का ही हिस्सा है। बहुत से शिक्षक-कर्मचारी भी निर्वाचन के कार्य में लगातार लगे रहते हैं। ऐसे में सिर्फ निर्वाचन कार्यालय व निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन, मानदेय देना कहीं से भी उचित नहीं है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारियों को भी एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन