{"_id":"6109010eece1064b1a5114df","slug":"employees-and-teachers-welfare-are-safe-in-congress-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में ही शिक्षक-कर्मचारियों के हित सुरक्षित : स्वप्निल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में ही शिक्षक-कर्मचारियों के हित सुरक्षित : स्वप्निल
Tue, 03 Aug 2021 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:10 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाज का हर तबका वर्तमान सरकार के तानाशाही रवैये से तंग आकर कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना हमारा मुख्य मकसद होगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश प्रभारी स्वप्निल कोठारी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में संकल्पित होकर आए हैं कि सभी शिक्षकों को इस संगठन के बैनर तले जोड़ेंगे। शिक्षकों की छोटी-बड़ी हर लड़ाई में कांग्रेस अग्रणी भूमिका में होगी। कांग्रेस राज में ही शिक्षकों और कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं। जब दूसरी पार्टियां सत्ता में आईं तो शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समेत तमाम सुविधाओं में कटौती करने का ही काम हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाज का हर तबका वर्तमान सरकार के तानाशाही रवैये से तंग आकर कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना हमारा मुख्य मकसद होगा।
विज्ञापन
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूती दिलाना इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य है। इस अवसर पर कमलेश सिंह यादव, डॉ. मार्तंड सिंह, वकार हुसैन, मनीष कुमार द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार खजुरिया, डॉ. पवन कुमार पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन