फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employee terminated for doing job on fake degree in irrigation department.

Bahraich: 15 साल से सिंचाई विभाग में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे कर्मचारी की सेवा समाप्त, मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Apr 2024 11:58 PM IST
सार

सिंचाई विभाग में 15 साल से फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Employee terminated for doing job on fake degree in irrigation department.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तृतीय उपखण्ड मोतीपुर में तैनात हेल्पर अमित कुमार सिंह के शैक्षणिक अभिलेख फर्जी पाए गए। बहराइच बैराज अनुरक्षण खंड वाराणसी ने इसकी पुष्टि होते ही अमित कुमार सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी हैं।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पाल की तहरीर पर कूट रचित अभिलेखों से धोखाधड़ी किए जाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने के डोहरी गांव निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र नंद लाल सिंह मोतीपुर स्थित सहायक अभियंता तृतीय उपखण्ड कार्यालय मे वर्ष 2009 से हेल्पर के पद पर तैनात था। उसके विरूद्ध वाराणासी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय मे शिकायत आई थी कि अमित कुमार सिंह की ओर से प्रस्तुत शैक्षणिक अभिलेख फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता की ओर से कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उसकी सेवाए तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। यही नहीं अधिशासी अभियंता की तहरीर पर मोतीपुर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


इस बाबत मोतीपुर थाना अध्यक्ष दद्दन सिंह का कहना है की अधिशासी अभियंता ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ फर्जी डिग्री पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed