{"_id":"5c434beebdec224bf101ed2f","slug":"employee-of-outsourcing-company-cheat-on-the-name-of-railways-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी का झांसा दे ठगी कर रहा था आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी का झांसा दे ठगी कर रहा था आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी
Sat, 19 Jan 2019 09:40 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
handcuff
साइबर क्राइम सेल की टीम ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आउट सोर्सिंग कंपनी के एक कर्मचारी को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली में अपने साथियों की मदद से हरियाणा के एक युवक से रेलवे में नौकरी के बहाने मोटी रकम ऐंठी थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी अष्टभुजा प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हजरतगंज चौराहा के पास नई दिल्ली के गोविंदपुरी कालकाजी निवासी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विजिलेंस का फर्जी परिचयपत्र व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में कुबूला कि रेलवे व अन्य विभागों को जनशक्ति मुहैया कराने वाली अन्नपूर्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर कंपनी में काम करता है। नई दिल्ली में अपने साथी विजय चौहान, दिनेश जोशी की मदद से बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था।
विज्ञापन
बुकिंग क्लर्क की नौकरी के बहाने ठगे 1.75 लाख
साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के करनाल निवासी आकाश सिंह ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश का कहना है कि दिनेश जोशी ने नवंबर 2018 में उसके चाचा को कॉल करके रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी के बारे में जानकारी दी। आकाश ने अपने चाचा के साथ दिनेश जोशी व विपिन शुक्ला से संपर्क किया।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों ने 50 हजार रुपये लेकर रेलवे की आईडी और कॉन्ट्रैक्ट लेटर थमाया। पक्की नौकरी के बहाने नकद व आरटीजीएस के माध्यम से 1.75 लाख रुपये ऐंठे। जालसाजों ने आकाश को 1.40 लाख रुपये लेकर शनिवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। हरियाणा से आए आकाश ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय में जानकारी की। जालसाजी की भनक लगने पर उसने हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
रकम का झांसा देकर दबोचा
साइबर क्राइम सेल के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, राहुल राठौर, आरक्षी फिरोज बदर, अखिलेश सिंह, शरीफ खान, अजय प्रताप सिंह व अशोक यादव ने होटल के बाहर घेराबंदी की और आकाश से विपिन को कॉल कराई। आकाश ने कहा कि वह 1.40 लाख रुपये लेकर आया है। आकाश को बार-बार कॉल करके होटल का पता पूछते देख विपिन शुक्ला उसके इंतजार में पार्क रोड पर चहलकदमी करने लगा। आकाश के इशारे पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। दिल्ली में रहने वाले अन्य आरोपियों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
रकम का झांसा देकर दबोचा
साइबर क्राइम सेल के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, राहुल राठौर, आरक्षी फिरोज बदर, अखिलेश सिंह, शरीफ खान, अजय प्रताप सिंह व अशोक यादव ने होटल के बाहर घेराबंदी की और आकाश से विपिन को कॉल कराई। आकाश ने कहा कि वह 1.40 लाख रुपये लेकर आया है। आकाश को बार-बार कॉल करके होटल का पता पूछते देख विपिन शुक्ला उसके इंतजार में पार्क रोड पर चहलकदमी करने लगा। आकाश के इशारे पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। दिल्ली में रहने वाले अन्य आरोपियों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।