फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employee dies during work in Jhansi employee organization angry Memorandum submitted to State Tax Commissioner

UP News: झांसी में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, कर्मचारी संगठनों में आक्रोश; राज्य कर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Feb 2025 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 11:20 PM IST
सार

झांसी में काम के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। इससे कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने राज्य कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Employee dies during work in Jhansi employee organization angry Memorandum submitted to State Tax Commissioner
झांसी में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, कर्मचारी संगठनों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी में राज्य कर विभाग के कार्यालय में रात में काम के दौरान प्रधान सहायक दिलीप कश्यप की मौत से आहत कर्मचारी संगठनों ने बैठक बुलाकर श्रद्धांजलि दी और आक्रोश जताया। वहीं इस घटना के बाद फरवरी के दूसरे हफ्ते में अधिकारी संघ भी बड़ी बैठक करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश राज्य कर वैयक्तिक सहायक व आशुलिपिक सेवा संघ ने राज्य कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विभागीय कामकाज की शैली पर सवाल उठाए हैं। संयुक्त मंच ने आरोप लगाया है कि दबाव बनाकर कर्मचारियों से 10-12 घंटे काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


अवकाश के दिनों में भी ऑफिस खोले जाने के आदेश दिए जा रहे हैं। इस घटना के बाद प्रांतीय बैठक की आकस्मिक बैठक में मृतक परिवार को 50 लाख रुपये और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के संकट को देखते हुए तत्काल काडर पुनर्गठन की मांग की गई। सेंट्रल जीएसटी की तरह राज्य कर के कर्मचारियों को भी जीएसटी पोर्टल पर अपने नाम से काम करने का अधिकार मांगा गया।अपरिहार्य हालात में ही अवकाश के दिनों में ऑफिस खोलने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed