{"_id":"6abad6452eb7aa6b8407c17c","slug":"employee-and-two-others-accused-of-embezzling-32-lakh-rupees-lucknow-news-c-13-lko1096-1942209-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कर्मचारी व दो अन्य पर 32 लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कर्मचारी व दो अन्य पर 32 लाख के गबन का आरोप
Tue, 29 Sep 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। महाराष्ट्र निवासी एनएलपीएल कार्गो एलएलपी की प्रतिनिधि सुभद्रा राघवानी ने कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों पर 32 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। सोमवार को सरोजनीनगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सुभद्रा के मुताबिक, कंपनी ने कारोबार विस्तार के लिए ट्रांसपोर्टनगर में शाखा खोली थी। एक फरवरी 2026 को अमित तिवारी को शाखा संचालन की जिम्मेदारी दी गई। उसके जिम्मे ग्राहकों से संपर्क, ट्रांसपोर्टरों की व्यवस्था, माल की बुकिंग और भुगतान समेत अन्य काम थे। आरोप है कि अमित ने ट्रांसपोर्टर अभिषेक तिवारी और खुद को अंबे लैबोरेट्रीज का मालिक बताने वाले नीरज शर्मा के साथ मिलकर कंपनी से धोखाधड़ी की और 32 लाख रुपये का गबन कर लिया। गड़बड़ी सामने आने पर कंपनी की ओर से पुलिस को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।