{"_id":"68ba0320a47241b4b30283ec","slug":"emphasis-on-diversification-of-fruit-crops-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1370005-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फल फसलों के विविधीकरण पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फल फसलों के विविधीकरण पर बल
Fri, 05 Sep 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने 42वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया।
लखनऊ। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने 42वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया। भारतीय बागवानी में महान योगदान के सम्मान में डॉ. केएल चड्ढा की प्रतिमा का अनावरण आईसीएआर नई दिल्ली के उप महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) प्रो. एसके सिंह ने किया। उनकी चिरस्थायी विरासत के सम्मान में संस्थान के सभागार को भी उनके नाम पर डॉ. केएल चड्ढा सभागार के रूप में समर्पित किया गया।
प्रो. एसके सिंह ने भारतीय बागवानी को आकार देने में डॉ. चड्ढा की अग्रणी भूमिका की चर्चा की। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए फल फसलों के विविधीकरण और पोषक तत्व-कुशल उत्पादन प्रणालियों की आवश्यकता पर बल दिया। अतिरिक्त महानिदेशक (फल एवं बागान फसलें) के डॉ. वीबी पटेल और स्वर्गीय डॉ. केएल चड्ढा के बेटे मोहित चड्ढा ने विचार रखे। आईसीएआर-सीआईएसएच के निदेशक डॉ. टी दामोदरन ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों और तकनीकी हस्तक्षेपों पर प्रस्तुति दी।
सीआईएसएच की नई वेबसाइट का शुभारंभ, डिजिटल बाग स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन और अमरूद, बेल और आंवला पर पुस्तकों सहित प्रकाशनों के साथ-साथ सीआईएसएच प्रौद्योगिकियों, मूल्य संवर्धन और आम व अमरूद की उत्पादन प्रौद्योगिकियों पर तकनीकी फोल्डर भी जारी किए गए। कार्यक्रम में आरपीसीएयू के पूर्व कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव, आईसीएआर (पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र) के डॉ. वीके मिश्र, आईसीएआर निदेशक और राज्य के अधिकारी मौजूद थे।