फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emphasis on developing green belt to deal with heat wave

Lucknow News: हीट वेव से निपटने लिए ग्रीन बेल्ट विकसित करने पर जोर

Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on developing green belt to deal with heat wave
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लखनऊ नगर निगम के साझा सहयोग से मंगलवार को एल्डिको ग्रीन गोमतीनगर के एसबीएम कार्यालय पर लखनऊ सिटी हीटवेव एक्शन प्लान की कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि लू के प्रभाव को कम करने के लिए पानी और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित हो। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर में ग्रीन बेल्ट विकसित करने पर जोर दिया गया। आईआईपीएच से डॉ. महावीर गोलेच्छा, परियोजना निदेशक डॉ. कनीज फातिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कार्यशाला से निकले ये सुझाव
2024 में लखनऊ का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। नगर निगम की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर छाया और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। मलिन बस्तियों के घरों की छतों पर सफेद पेंट/चूना लगाया जाएगा, जिससे तापमान तीन से चार डिग्री कम हो सके। गर्मी से बचने के लिए छाया-पानी और ओआरएस का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सड़क किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed