फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emotional description of the glory of Adi Shakti

Lucknow News: आदि शक्ति की महिमा का किया भावपूर्ण वर्णन

Tue, 20 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 20 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Emotional description of the glory of Adi Shakti
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रवाचक स्वामी शुभम महाराज ने देवी भागवत महापुराण की कथा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


द्वितीय दिवस की कथा में स्वामी शुभम महाराज ने देवी भागवत महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ नारी शक्ति के सृजन, संरक्षण और संहार के दैवी स्वरूप का जीवंत दर्शन कराता है। उन्होंने बताया कि देवी ही ब्रह्मा की सृष्टि शक्ति, विष्णु की पालन शक्ति और महेश की संहार शक्ति हैं। कथा के माध्यम से उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति, आदि शक्ति की महिमा तथा देवी के विभिन्न अवतारों का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रवाचक ने कहा कि देवी भागवत महापुराण मानव जीवन को धर्म, मर्यादा, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में नारी सम्मान और सामाजिक समरसता को अपनाने का संदेश दिया और श्रद्धालुओं से सत्संग, सेवा व सदाचार को जीवन में उतारने का आह्वान किया। आयोजन में हौंसिला प्रसाद मिश्र, ठाकुर प्रसाद मिश्र, शिव पलट मिश्र, फूलचंद मौर्य, ज्ञानचंद्र मौर्य सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed