फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   emergency number of hospital in lucknow

दीपावली पर हो कोई भी इमरजेंसी तो इन नंबरों पर करें कॉल

Tue, 10 Nov 2015 03:10 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
emergency number of hospital in lucknow

दीपावली पर सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी से लेकर बर्न वार्ड तक बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। ये अलर्ट पटाखे से जलने वाले लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर सिविल, बलरामपुर, लोहिया समेत अन्य अस्पताल में दस बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही अस्पतालों की एंबुलेंस को तैयार कर लिया गया है जिससे किसी आपात घटना पर मेडिकल स्टाफ मौके पर तुरंत पहुंच सके।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि सिविल और बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी में पांच बेड बर्न मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही सभी तरह की दवाओं का भंडारण इमरजेंसी में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जन समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑनकॉल ड्यूटी पर लगाया गया है जिससे गंभीर रोगियों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। ट्रॉमा सेंटर में भी चौबीस घंटे इलाज की सुविधा रहेगी।

जबकि केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग को भी बर्न मरीजों के हित को देखते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

जलने पर घाव को सिर्फ ठंडे पानी से धोएं

emergency number of hospital in lucknow

पटाखा से जली हुई जगह को सिर्फ ठंडे पानी से ही धोएं। बिना डॉक्टरी सलाह के वहां कोई दवा या लेप ल लगाएं। यह सलाह केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पटाखे अथवा आतिशबाजी से जलने पर सबसे ज्यादा नुकसान शरीर की त्वचा को होता है। बारूद भर जाने के कारण केवल जले हुए स्थान की त्वचा ही खराब नहीं होती वरन बारूद से फैलने वाले जहर से आस-पास की त्वचा भी खराब हो सकती है।

घाव को रूई से ढकने से बचना चाहिए। ऐसा करने से जली हुई स्किन में हवा का प्रवाह नहीं हो पाता है और घाव में संक्रमण का खतरा बना रहता है। वहीं डॉ. विजय कुमार ने पटाखे खुले स्थान पर ही छोड़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के हादसे की स्थिति में आंखों की रोशनी जाने का खतरा सर्वाधिक होता है।

इमरजेंसी में यहां से लें मदद

emergency number of hospital in lucknow

सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर- 0522-2622080
स्वास्थ्य विभाग निदेशालय- 18001805145
केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर- 9453004209
केजीएमयू, प्लास्टिक सर्जरी- 9415200444
संजय गांधी पीजीआई - 0522- 2668700
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान- 0522-6692000, 6692001, 6692002             
लोहिया अस्पताल -08004003391
सिविल अस्पताल - 0522-2239007
बलरामपुर अस्पताल -0522- 2624040
आरएलबी राजाजीपुरम-0522- 2661370
निशुलक एंबुलेंस सेवा-108 व 102 सेवा

अस्पताल के अधिकारियों के फोन नंबर

लोहिया अस्पताल, सीएमएस
डॉ. ओंकार यादव, 8765676903

सिविल अस्पताल, चिकित्सा अधीक्षक,
डॉ. आशुतोष दुबे, 9415117798

बलरामपुर अस्पतल, सीएमएस
डॉ. राजीव लोचन, 7408404674

किसका रखें ध्यान

- पटाखों को खुले स्थान में ही जलाएं
- ज्वलनशील पदार्थ और गाड़ी के आसपास पटाखे न जलाएं
- अधिक आवाज वाले पटाखों को जलाने से बचे
- बच्चों को ढ़ीले और सिंथेटिक कपड़े ही पहनाएं
- पटाखा जलाते वक्त ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार का ध्यान रखें

जलने पर क्या करें

- जख्म को लगातार 15 मिनट तक पानी से धोते रहें
- जख्म को कपड़े से ढक कर न रखें
- जितनी जल्दी हो डॉक्टरी सलाह जरूर लें
- जख्म को भरने के लिए घरेलू इलाज से बचें
- रोजाना मरहम पट्टी कराएं ताकि जख्म पकने न पाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed