{"_id":"86b3c726e0d666dd53b87c4a6fddaf39","slug":"emergency-landing-of-rahul-s-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और शिंदे को लेकर 'इमरजेंसी' में उतरा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल और शिंदे को लेकर 'इमरजेंसी' में उतरा विमान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में खराब मौसम के चलते राहुल गांधी और केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के विशेष विमान को आपातकालीन स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
यह विमान फुरसतगंज से दिल्ली जा रहा था। विमान उतरते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वहीं आईबी और एलआईयू सहित कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए।
अमेठी में सीआरपीएफ भर्ती सेंटर का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदे गुरुवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से फुरसतगंज से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम की खराबी के कारण विमान को 3:40 बजे आपातकालीन स्थिति में राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया।
विमान के उतरते ही कड़े सुरक्षा घेरे में राहुल और सुशील कुमार शिंदे को वीआईपी लाउंज में बैठाया गया। इस बीच किसी को भी उनके पास जाने नहीं दिया गया। शाम 4:55 पर विमान को रवाना किया गया।
विज्ञापन