{"_id":"63f33a30013edde7000ed1bc","slug":"emergency-landing-of-indigo-plane-in-lucknow-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दिल्ली से देवघर जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दिल्ली से देवघर जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई
Mon, 20 Feb 2023 05:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:55 PM IST
सार
इंडिगो की एक उड़ान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान की आपातकालीन लैंडिंग लखनऊ के हवाई अड्डे पर करवाई गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान इंडिगो का विमान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की सूचना होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
विमान को आइसोलेसन बे में ले जाया गया और मामले की जांच की गई। जांच में कुछ न मिलने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और फिर विमान को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा कारणों ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया था और सघन जांच की गई।
जांच में मिली सूचना को अफवाह पाया गया। इसके बाद विमान को रवाना कर दिया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।