{"_id":"5fe5ce028ebc3e3c4e0f9ad5","slug":"emergency-landing-of-aircraft-going-from-delhi-to-bagdogra-in-amausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान की अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान की अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग
Fri, 25 Dec 2020 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान में एक सैन्य अधिकारी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
मामला सुबह 9:50 बजे का है। विमान के उतरते ही आनन फानन एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिल्ली से बागडोगरा के लिए इंडिगो की 6ई 5023 शुक्रवार सुबह 7:41 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। फ्लाइट लखनऊ से कुछ आगे पहुंची ही थी कि एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। पायलट ने तत्काल एटीसी लखनऊ को इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की एम्बुलेंस मौके पर भेज दी गई। जबकि एयरपोर्ट प्रशासन अधिकारियों की टीम भी पहले ही रनवे पर पहुंच गई। बीमार यात्री को एम्बुलेंस से 9:25 बजे ले जाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर यूपी 108 सेवा की एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।