फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emergency arrangements in hospitals

होली के मद्देनजर ट्रॉमा में 50 बेड रिजर्व, त्योहार में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हुए अस्पताल

Sat, 27 Mar 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emergency arrangements in hospitals
रंग और उल्लास के पर्व के दौरान होने वाली किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए राजधानी के सभी अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रहने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर बाकी छुट्टियां रद्द करते हुए डॉक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष हिदायत दी गई है। केजीएमयू में ट्रॉमा सेंटर में होली को देखते हुए 50 बेड रिजर्व किए गए हैं तो वहीं बाकी अस्पतालों ने भी अपने स्तर से व्यवस्था कर ली हैं।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेेंटर के सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि होली में आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 बेड अलग से रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन टीमें भी नियुक्त की गई हैं। इनमें न्यूरो सर्जन, ट्रॉमा सर्जन तथा ऑर्थो के डॉक्टर के शामिल हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच जल्द से जल्द हो सके इसकी व्यवस्था भी की गई है। पूरा प्रयास होगा कि मरीजों को जल्द से इलाज दिया जा सके। सिविल, बलरामपुर और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में एक-एक अलग वार्ड के साथ ही इमरजेंसी में भी बेड रिजर्व कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान : कोरोना जांच के लिए अलग टीम
डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी होली को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में सभी को अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना जांच में लगने वाले समय की वजह से इलाज प्रभावित न हो इसलिए इस काम के लिए अलग से टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एडवांस लाइफ सपोर्ट की तैयारी
सीएमओं डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि होली पर सीएचसी व पीएचसी में भी इलाज के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रभारियों को होली के दिन अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। 102 व 108 सेवा की एंबुलेंस को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा दो एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को तैयार रखा गया है।
सिविल अस्पताल में 20 बेड रिजर्व
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र सुंद्रियाल ने बताया कि अस्पताल में 20 बेड रिजर्व हैं। इमरजेंसी के लिए अस्पताल में आंख के डॉक्टरों की विशेष रूप से तैनाती की गई है। इसके साथ ही चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
बलरामपुर अस्पताल में दो वार्ड रिजर्व
बलरामपुर अस्पताल के एमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी और दो वार्ड को होली के लिए रिजर्व रखा गया है। दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को तुरंत इलाज देने के लिए अलग से टीम बना दी गई है। डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। लोकबंधु अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि अस्तपाल इमरजेंसी में करीब 100 लोगों के लिए अलग से दवाएं निकालकर रखी गईं हैं।

महिला अस्पताल भी तैयार
सामान्य अस्पतालों के साथ ही महिला अस्पतालों को भी होली के लिए सजग रहने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। झलकारीबाई अस्पताल की एमएस डॉ. दीपा वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में दो डॉक्टरोें की ड्यूटी लगाई गई है। डफरिन अस्पताल की सुप्रीटेंडेंट इंचार्ज डॉ. सुधा वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी पूरी तरह से अर्लट है।
इमरजेंसी नंबर
- सीएमओ - 9198981574
- सिविल अस्पताल - 9455519990
- बलरामपुर अस्पताल- 9415763468
- लोकबंधु अस्पताल - 9415788973
- केजीएमयू ट्रॉमा - 9453004209
- लोहिया संस्थान - 8176007617
- झलकारीबाई अस्पताल - 0522-4113155
- डफरिन अस्पताल - 8429713311
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed