फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elon Musk's father Errol reached Ayodhya with his sister, will visit Ram Lalla.

Ayodhya: राम मंदिर में पुजारी ने पहनाई रामनामी तो भावविभोर हो गए एलन मस्क के पिता एरोल और बहन अलेक्जेंड्रा

Wed, 04 Jun 2025 05:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बहन अलेक्जेंड्रा ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर की भव्यता को करीब से निहारा और काफी तारीफ की।

विज्ञापन
Elon Musk's father Errol reached Ayodhya with his sister, will visit Ram Lalla.
राम मंदिर में दर्शन करने के बाद एरोल मस्क व उनकी बेटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वर्ण जड़ित दिव्य और भव्य राम मंदिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यह उस समय प्रमाणित हो गया जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने अपनी बेटी अलेक्जेंड्रा और अन्य सहयोगियों के साथ रामलला के समक्ष श्रद्धा निवेदित की और मंदिर के निर्माण के आकर्षक पहलुओं को देखा।

विज्ञापन


पुजारी ने जब उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया तो सब के सब भावविभोर हो गए। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पर हनुमंतलला की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


दुनिया भर के भारतीयों को अब अयोध्या आने में नहीं करनी चाहिए देर : विवेक बिंद्रा 
एरोल मस्क के साथ अयोध्या यात्रा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौजूद थे। उन्होंने एरोल मस्क के कार्यक्रमों और उनके भारत प्रवास के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी और कहा कि जब संपूर्ण विश्व अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को आ रहा है तो फिर दुनिया भर के भारतीयों को अयोध्या आने में अब देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के सबसे अच्छे व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले होते हैं भारतीय : एरोल मस्क 

एरोल मस्क ने महर्षि वाल्मीक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बात भी की। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में और अच्छे रहेंगे। भारतीय संस्कृति के बारे में किए गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मैं भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह से जानता और समझता हूं, क्योंकि हमारे देश में भारतीय लोगों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। भारतीय बहुत ही उदार और मानवता से परिपूर्ण होते हैं। भारतीयों से मिलने पर ऐसा लगता है कि जैसे वे विश्व के सबसे अच्छे व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed