फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eleven dates of marriage are available in june and july

जून-जुलाई में शादी के 11 शुभ मुहूर्त, बाजार खुलें तो सहालग से कारोबार को मिलेगी संजीवनी

Thu, 27 May 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
eleven dates of marriage are available in june and july
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण अब काफी कम हो चुका है। ऐसे में यदि एक जून से बाजार सशर्त खुल जाएं तो यह ठप पड़े कारोबार के लिए संजीवनी जैसा होगा। क्योंकि जून व जुलाई में सहालग के 11 शुभ मुहूर्त हैं और इनसे बाजार को काफी उम्मीदें हैं। कारोबारियों का अनुमान है कि बाजार खुलने पर अप्रैल-मई की सहालग और रमजान में हुए नुकसान की 50 फीसदी भरपाई संभव है। व्यापारियों का कहना है कि जुलाई में बारिश के दस्तक देने के बाद कारोबार ठंडा हो जाता है। इस बार अक्तूबर में शादियां होंगी नहीं। इसलिए सरकार को जून दुकान खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। बाजार खुलने पर खास तौर पर शहर की हजरतगंज, पत्रकारपुरम, भूतनाथ मार्केट, अमीनाबाद, नाका, आलमबाग और चौक बाजार में रौनक आ जाएगी।
विज्ञापन

जून-जुलाई में शादी के मुहूर्त
जून और जुलाई में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जून में 5, 16, 20, 22, 23 और 24 तारीख को जबकि जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख को लग्न है।
कपड़ा : जुलाई के बाद नवरात्र तक सन्नाटा
उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने कहा कि अक्टूबर में शादियां नहीं होंगी। यदि सरकार ने कर्फ्यू हटा दिया तो जून व जुलाई में व्यापारी सरकार की गाइड लाइन पालन करते हुए कारोबार करेंगे। इससे अप्रैल व मई की शादियों और रमजान के नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी। जुलाई के बाद तो नवरात्र तक सन्नाटा ही रहेगा।
विज्ञापन

सराफा : बस, कारोबार चल पड़ेगा
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार जून में बाजारों को खोल देगी तो ठप सराफा कारोबार चल पड़ेगा। जब दुकानें खुलेंगी तो खरीदार भी आएंगे। लेकिन, शहर की जो महंगी शादियां होनी थीं वह अधिकतर स्थगित हो गई हैं। इन शादियों के परिवार अब तो गहने की खरीद-फरोख्त शादी तारीख के आसपास ही करेंगे। बाजार खुलने से कारोबारियों की रूटीन लाइफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स : पसंदीदा आइटम खरीदने की मिलेगी आजादी
आदर्श व्यापार मंडल ट्रांसगोमती के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहा कि बाजार खुलेगा तो खरीदार भी आएगा। भले ही यह ग्राहक शहर का न होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का ही क्यों न हो। ग्रामीण क्षेत्र में शादियां खूब हो रही हैं। इसके लिए परिवार फ्रिज, पंखे, कूलर मिक्सी आदि घरेलू इस्तेमाल के आइटम उन कारोबारियों से खरीद कर ले जा रहे हैं जो चोरी छिपे बेच रहे हैं। बाजार खुल जाएगा तो पसंदीदा आइटम खरीदने की आजादी हो जाएगी।

कास्मेटिक : रूटीन खरीदारी तो शुरू हो जाएगी
गोमती नगर स्थित कॉस्मेटिक सेंटर की संचालिका प्रतिमा सिंह ने कहा कि बाजार के खुलने पर अब सहालग के ग्राहक तो नहीं आएंगे, लेकिन जब बाजार खुलेगा तो महिलाएं सजने संवारने के आइटम खरीदने आएंगी। इससे कॉस्मेटिक सेंटर को मुनाफा भले न हो पर जमा पूंजी के छूटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed