फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electronic equipment burnt

Lucknow News: गोदाम में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
electronic equipment burnt
रायबरेली। बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के एक गोदाम में बुधवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके लेकिन तब तक पांच लाख रुपये के उपकरण जल गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के नगराम कस्बा निवासी मोहम्मद जुबैर की मुख्य चौराहे पर बस अड्डा के सामने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का गोदाम है। जुबैर अपने शोरूम से टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि बेचते हैं। बुधवार रात करीब 10.30 बजे जुबैर दुकान और गोदाम बंद करके घर चले गए। रात लगभग 11 बजे उन्हें गोदाम से आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस तथा दमकल केंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दमकल और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे पहले गोदाम में रखे कूलर, टीवी, फ्रिज, एसी समेत अन्य उपकरण जल चुके थे। जुबैर के मुताबिक हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed