{"_id":"614a0489bdbff979ae3ba4cc","slug":"electronic-city-to-be-built-near-jewar-airport-1942-investors-invested-rs-17-272-74-crore-in-yeida","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी इलेक्ट्रानिक सिटी : यीडा में 1942 निवेशको ने किया 17,272.74 करोड़ रुपए का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी इलेक्ट्रानिक सिटी : यीडा में 1942 निवेशको ने किया 17,272.74 करोड़ रुपए का निवेश
Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM IST
सार
सिटी में मोबाइल टीवी और तमाम दूसरे इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आएंगी। इससे स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के आस-पास के क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना की जाएगी। 250 एकड़ में स्थापित होने वाली इलेक्ट्रानिक सिटी में करीब 50 हजार करोड़ का निवेश आने की उम्मीद है। सिटी में मोबाइल टीवी और तमाम दूसरे इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आएंगी। इससे स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। वहीं युमना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में होटल, टाय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और लेदर पार्क जैसी योजनाओं के लिए अब तक 17,272.74 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले है।
विज्ञापन
यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा के क्षेत्र जेवर एयरपोर्ट के बनने के फैसले के बाद से अब तक 1942 निवेशकों को उद्यम स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। इन फैक्ट्रियों में 2,65,718 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक रोजगार जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, टॉय पार्क और लेदर पार्क में लोगों को मिलेगा। सबसे अधिक नौकरियां जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेक्टर-28 में 350 एकड़ जमीन पर 5,250 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। फिल्म सिटी में 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। टॉय पार्क और लेदर पार्क में भी दस हजार से अधिक लोग रोजगार पाएंगे।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मोबाइल इलेक्ट्रानिक एसेसरीज कंपनियों के लिए विशेष तौर पर एक इलेक्ट्रानिक पार्क विकसित किया जाएगा। यीडा के सेक्टर 14 एवं सेक्टर 10 में पार्क के लिए जमीन चिंहित की है। पार्क के विकसित होने से प्राधिकरण क्षेत्र में न केवल न निवेश आएगा बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।